फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोटर चलाने गई महिला को सांप ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पल्ला क्षेत्र के हरकेश नगर में बीती रात मोटर चलाने गई 30 वर्षीय महिला को सांप ने डस लिया। सांप के काटने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने समय पर उपचार करते हुए एंटीवेनम दिया।
विज्ञापन

उपचार के बाद महिला की हालत अब ठीक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, हरकेश नगर निवासी रितिका मिश्रा रात करीब एक बजे पहली मंजिल से घर के ग्राउंड फ्लोर पर मोटर चलाने के लिए गई थी। मोटर चलाने के लिए वहां बिजली का बोर्ड लगा हुआ था। इसी दौरान कोने में करीब एक फीट लंबा सांप बैठा हुआ था। रितिका जैसे ही आगे बढ़ी, सांप अचानक बाहर निकला और उसके पैर से लिपट गया। इसके बाद सांप ने पैर के अंगूठे के पास काट लिया। सांप के काटने का एहसास होने पर रितिका ने नीचे देखा तो सांप उसके पैर से लिपटा हुआ था। वह घबराकर तुरंत ऊपर पहुंची और पति व परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। रितिका के ससुर हर्ष कुमार मिश्रा ने बताया कि उनकी बहू रात में मोटर चलाने के लिए नीचे गई थी। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने लोगों से अपील की कि सांप के काटने पर घबराएं नहीं और झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय बर्बाद न करें। पीड़ित को तत्काल अस्पताल ले जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें