फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे में महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बाटा चौक पर सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार दो युवक मौके से फरार हो गए। घायल महिला का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित के पति ने सेक्टर-11 चौकी में शिकायत देकर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जवाहर कॉलोनी एनआईटी निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी सिमरन 15 अगस्त को घर से उसकी दुकान पर खाना देने के लिए स्कूटी से जा रही थी। जब वह बाटा चौक पर ओल्ड फरीदाबाद की तरफ मुड़ी, तभी पीछे से आए बाइक सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सिमरन सड़क पर गिर गई और उसके सिर, हाथ, पैर तथा घुटनों में गंभीर चोटें आईं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पति की शिकायत पर प्राथमिक दर्ज का जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें