फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 22 साल से फरार चल रहा इनामी बदमाश बिहार से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
2003 में 10 वर्ष की हुई थी सजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस ने 22 साल से फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी हीरा कुमार साल 2001 में सेक्टर-17 के एक घर में हुई डकैती के मामले में शामिल था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर घर के सदस्यों को चाकू की नोक पर बंधक बनाया था और गहने व नकदी लूटकर फरार हो गया था। इस मामले में जिला अदालत ने साल 2003 में उसे 10 साल की सजा सुनाई थी। सजा मिलने के बाद हीरा कुमार ने साल 2004 में हाईकोर्ट से जमानत ली थी, लेकिन उसके बाद से ही वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
विज्ञापन

बार-बार अदालत में पेश न होने के कारण उसके खिलाफ दोबारा वारंट जारी किए गए थे और पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने 27 फरवरी को आरोपी को बिहार के सहरसा जिले से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी को सहरसा अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर फरीदाबाद लाया गया है। अब उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें