फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। चार पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सेक्टर-21सी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त नरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले ईएसीआई विजय पाल, ईसीएच ओम कुमार, ईसीएच राम दत्त और ईसीएच मोहम्मद हनीफ की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिसकर्मी अपना संपूर्ण सेवाकाल आमजन की सुरक्षा एवं सेवा में समर्पित करते हैं और विभागीय कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों द्वारा विभाग एवं समाज के लिए किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें