फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्राॅला की टक्कर से कैंटर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। केजीपी एक्सप्रेसवे पर ट्राॅला और कैंटर की टक्कर में कैंटर चालक की मौत हो गई। चांदहट थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्राॅला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यूपी के जिला फिरोजाबाद के गांव नियामदपुर निवासी रवि किशन ने शिकायत दी है कि उसका भाई अवधेश कैंटर चालक था। वह फिरोजाबाद से कैंटर में सामान भरकर नूंह की ओर जा रहा था। जैसे ही वह केजीपी एक्सप्रेसवे पर गांव बिरवाड़ी के समीप पहुंचा, तभी पीछे से आए एक ट्राॅला चालक ने उसके कैंटर में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि अज्ञात ट्राॅला चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें