फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कुएं में डूब कर किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। गांव घुडावली में कुंए में डूब कर 15 वर्षीय किशोरी सन्ना की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मृतका की लाश को कुंए से निकाला। मौके पर उटावड थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव घुडावली निवासी उस्मान की पुत्री सन्ना शिकरावा रोड के निकट स्थित कुंए पर कपड़े धोने गई थी। अचानक उसका पैर फिसल गया। वह कुंए में डूब गई। ग्रामीणों को पता चला तो उसकी लाश को कुएं से निकाला। मौके पर उटावड थाना पुलिस पहुंची। लाश का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया जा रहा है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें