फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिता और बहन घायल, मामा के घर से वापस आ रहे थे तीनों
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव मच्छगर में 15 साल की किशोरी की सड़क हादसे में मौत हो गई। किशोरी अपने पिता और बड़ी बहन के साथ बाइक से मामा के घर से अपने गांव धतीर पलवल जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता और बड़ी बहन को चोटें आई हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतका की पहचान साईसा के रूप में हुई है। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव मच्छगर निवासी उधम सिंह ने बताया कि उनका साला कृष्णा गांव धतीर पलवल में रहता है। 15 अगस्त की शाम को वह बाइक पर सवार होकर भतीजी साईसा और ओसानी को लेकर गांव मच्छगर मिलने के लिए आया था। शाम को जब वह वापस जाने लगे, तो गांव मच्छगर के मोड़ पर पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने साईसा को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनका साला कृष्ण और ओसानी को उपचार अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक साईसा नौवीं कक्षा की छात्रा है। थाना सदर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें