फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाल भवन के पास झुका पेड़, हादसे की आशंका

विज्ञापन
फरीदाबाद बाल भवन के पास सड़क किनारे काफी दिनों से झुका  हुआ सफेदा का पेड़ तेज बारिश आने व हवा च - फोटो : आवंटन के बाद तिरपाल डालकर रह रहे विस्थापित परिवार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। शहर के बाल भवन के पास सड़क किनारे काफी दिनों से एक सफेदा का पेड़ खतरनाक रूप से झुका हुआ है। तेज बारिश और आंधी चलने की स्थिति में इसके गिरने की आशंका बनी हुई है। जिस स्थान पर यह पेड़ खड़ा है, वहां वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। ऐसे में कभी भी हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।


स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से पेड़ की हालत ज्यों की त्यों बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द निरीक्षण कर आवश्यक छंटाई या हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में ऐसे कई पेड़ हैं जो झुकी हुई अवस्था में संवेदनशील बने हुए हैं। यदि समय रहते उनकी छंटाई और देखरेख की जाए तो संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें