फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चिकित्सा सहायता के लिए कुल 40 स्वास्थ्य टीमें फील्ड में मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के स्वास्थ्य की हो रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन की ओर से चिकित्सा सहायता के लिए विशेष प्रयास लगातार जारी हैं। इसे लेकर कुल 40 स्वास्थ्य टीम फील्ड में मौजूद हैं। प्रत्येक गांव में मेडिकल टीम तीन स्तर की निगरानी पर तैनात की गई है। इसमें एमबीबीएस डॉक्टर, फार्मासिस्ट और नर्सिंग स्टाफ शामिल हैं।
विज्ञापन



जिले के विभिन्न संवेदनशील गांव चंदपुर, अरुआ, काबुलपुर और चिरसी में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इसके अलावा मेडिकल ऑफिसर व डिप्टी सीएमओ स्तर के अधिकारियों को भी लोगों की स्वास्थ्य जांच व टीम की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। सभी फील्ड में लोगों के स्वास्थ्य को प्रतिबद्ध रखकर जांच में जुटे हैं। प्रभावित लोगों को दवाइयां, प्राथमिक उपचार, वायरल बुखार, त्वचा रोग और पानी से फैलने वाली बीमारियों के लिए विशेष परामर्श प्रदान किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं, वृद्धजन और बच्चों की विशेष स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें