फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पूजा करने गई किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के बाद छात्रा को गांव असावटी छोड़ दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मंदिर से पूजा कर घर लौट रही किशोरी को कार में अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी छात्रा को पहले पलवल की ओर ले गए। उसके बाद बल्लभगढ़ बस स्टैंड के निकट एक होटल में ले गए। जहां गांव के ही रहने वाले युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
अगले दिन आरोपी युवक ने किशोरी को गांव असावटी छोड़ दिया। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना सदर एरिया के एक गांव में रहने वाली किशाेरी ने बताया कि वह आठवीं कक्षा तक पढ़ी है। 7 सितंबर की शाम को वह गांव में ही स्थित मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। पूजा करने के बाद जब वह वापस घर आ रही थी तभी मंदिर के पास एक कार में बैठे युवक ने उन्हें जबरन कार के अंदर खींच लिया और कार को लॉक कर उसको अगवा कर लिया। आरोपी युवक उसे पलवल के एक गांव में ले गए। जहां पर कार चालक युवक ने पुश आहार लेने की बात कही। उसके बाद कार चालक ने उनको व अन्य आरोपी युवक को बल्लभगढ़ बस स्टैंड के निकट एक होटल में छोड़ दिया। जहां पर आरोपी युवक ने एक कमरा बुक किया और रात को उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन आरोपी युवक उसे गांव असावटी में छोड़कर भाग गया। इस दौरान उसके परिवार लोग उसे तलाश करते हुए वहां पर पहुंच गए। किशोरी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें