अगले दिन आरोपी युवक ने किशोरी को गांव असावटी छोड़ दिया। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना सदर एरिया के एक गांव में रहने वाली किशोरी ने बताया कि वह आठवीं कक्षा तक पढ़ी है। 7 सितंबर की शाम को वह गांव में ही स्थित मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। पूजा करने के बाद जब वह वापस घर आ रही थी तभी मंदिर के पास एक कार में बैठे युवक ने उन्हें जबरन कार के अंदर खींच लिया और कार को लॉक कर उसको अगवा कर लिया।
आरोपी युवक उसे पलवल के एक गांव में ले गए। जहां पर कार चालक युवक ने पशु आहार लेने की बात कही। उसके बाद कार चालक ने उनको व अन्य आरोपी युवक को बल्लभगढ़ बस स्टैंड के निकट एक होटल में छोड़ दिया। जहां पर आरोपी युवक ने एक कमरा बुक किया और रात को उसके साथ दुष्कर्म किया।
अगले दिन आरोपी युवक उसे गांव असावटी में छोड़कर भाग गया। इस दौरान उसके परिवार लोग उसे तलाश करते हुए वहां पर पहुंच गए। किशोरी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।