फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सैन्यकर्मी दिनेश वशिष्ठ के नाम पर बनेगा स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने की घोषणा, पत्नी को नौकरी और प्लॉट दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले हीरापुर गांव के सैनिक दिनेश वशिष्ठ को श्रद्धांजलि देने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर उनके घर पहुंचे। उन्होंने सैनिक दिनेश वशिष्ठ की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने सैनिक दिनेश वशिष्ठ के नाम से स्टेडियम बनवाने, स्मारक बनवाने,उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने और परिवार को प्लॉट उपलब्ध कराने की मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि सैनिक की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए उनके नाम पर स्मारक और स्टेडियम बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ग्रामीणों के सामने ही सैनिक दिनेश वशिष्ठ के नाम पर स्टेडियम बनवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि परिवार की अन्य मांगों को लेकर वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करेंगे और पूरे मामले को उनके संज्ञान में लाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि सैनिक के परिवार को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली पात्र सुविधाएं दिलवाई जाएगी। उनकी घोषणा से ग्रामीणों को उम्मीद जगी है कि सैनिक की स्मृति को सम्मान देने के साथ-साथ उनके परिवार को भी सरकारी सहायता मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें