फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-46 चौकी इलाके में एक तेज रफ्तार कार द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ 25 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मूल रूप से दिल्ली के बुराड़ी निवासी पीड़ित विशाल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सामान डिलीवरी का काम करता है। 21 अप्रैल की दोपहर करीब दो बजे जब वह सामान देने के लिए सेक्टर-43 के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक सफेद रंग की गाड़ी के चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण विशाल सड़क पर गिर गया और उसे कंधे व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मेडिकल रिपोर्ट में युवक के बाएं कंधे पर गंभीर चोट और अंदरूनी चोटों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें