फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होली पर ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ विशेष चालान अभियान चलाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। होली पर शहर की सड़कों को सुरक्षित रखने के लिए फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में बल्लभगढ़ के सोहना टी-पॉइंट पर वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि त्योहार की आड़ में शराब पीकर गाड़ी चलाने, बाइक पर तीन सवारी बैठाने या तेज रफ्तार में ड्राइविंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दो से चार मार्च तक शहर के हर कोने में पुलिस का सख्त पहरा रहेगा और ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ विशेष चालान अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ऑटो, कार और बाइक चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में समझाया। साथ ही गाड़ियों पर लगी अवैध काली फिल्म को लेकर भी सख्त हिदायत दी गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि त्योहार की खुशियों में कोई खलल न पड़े, इसलिए चौराहों पर पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जिम्मेदार नागरिक बनें और जाम व रास्तों की जानकारी के लिए पुलिस के सोशल मीडिया पेज को फॉलो करें। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोग सुरक्षित वातावरण में होली मना सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें