फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गांव साहुपुरा के जवान की प्रशिक्षण के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
3 फरवरी को हुई थी शादी, आज तिरखा कॉलोनी आएगा पार्थिव शरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव साहुपुरा के रहने वाले 26 साल के भारतीय सेना के जवान मोहित की जिला चंबा स्थित बकलोह सैन्य छावनी के स्पेशल फोर्स ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण के दौरान मौत हो गई। मोहित भारतीय सेना की 29 पैरा इकाई से जुड़े हुए थे। उनकी शादी 3 फरवरी को गांव शाहपुर कलां की रहने वाली युवती से हुई थी।
विज्ञापन


सेक्टर-65 साहूपुरा गांव निवासी मोहित भारतीय सेना में करीब 8 साल पहले भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ तिरखा कॉलोनी में रह रहे थे। मोहित 5 अप्रैल को प्रशिक्षण के लिए बकलोह पहुंचे थे और नियमित अभ्यास में हिस्सा ले रहे थे। शनिवार को सुबह मोहित नियमित प्रशिक्षण गतिविधियों में शामिल थे। इसी दौरान बॉक्सिंग अभ्यास करते समय उन्हें गंभीर चोट लग गई। जहां उपचार के उनकी मौत हो गई। सोमवार को मोहित का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान तिरखा कॉलोनी में आएगा। उसके बाद सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें