फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कंपनी में महिला के सिर पर गिरी सिलाई मशीन, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सीकरी चौकी इलाके में स्थित एक कंपनी में काम करने वाली महिला के सिर पर शनिवार को सिलाई मशीन गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

महिला की पहचान 42 वर्षीय कृष्णा निवासी आदर्श नगर हरी विहार कॉलोनी के रूप में हुई है। मृतका के बेटे दीपक ने बताया कि उनकी मां एमजी इंटरप्राइजेज नामक कंपनी में काम करती थीं। शनिवार की दोपहर उन्हें कंपनी से फोन आया कि उनकी मां के सिर में चोट लग गई है। जिनको उपचार के लिए सेक्टर 8 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। करीब एक घंटे के इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि कृष्णा जब काम कर रही थीं, तब रैक के ऊपर रखी सिलाई मशीन उनके सिर पर गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। दीपक ने आरोप लगाया कि कंपनी में कर्मचारियों के लिए कोई सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों की ओर से जो भी शिकायत दी जाएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें