फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुजेसर डिस्पोजल से सेक्टर-25 एसटीपी तक बिछेगी सीवर लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइनअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर की सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने नई पहल की है। प्राधिकरण की ओर से मास्टर सीवरेज योजना के तहत मुजेसर डिस्पोजल से सेक्टर-25 स्थित 15 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक 600 एमएम व्यास की पाइप लाइन मंजूर की गई है। इस परियोजना पर करीब 1.45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, परियोजना के तहत पाइपलाइन उपलब्ध कराने, बिछाने और चालू करने के साथ स्लूइस वाल्व लगाने का काम भी किया जाएगा। इसके अलावा इससे जुड़े अन्य आवश्यक कार्य भी ठेकेदार को पूरे करने होंगे।
विज्ञापन

एफएमडीए की ओर से जारी टेंडर की अनुमानित लागत एक करोड़ 45 लाख 44 हजार 450 रुपये मंजूर की गई है।
इस परियोजना का उद्देश्य मुजेसर डिस्पोजल से निकलने वाले सीवरेज को सेक्टर-25 स्थित एसटीपी तक पहुंचाने के लिए आवश्यक पाइपलाइन व्यवस्था विकसित करना है। इससे मास्टर सीवरेज नेटवर्क को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


विभाग के कार्यकारी अभियंता ओमदत्त ने बताया कि विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले माह से इस कार्ययोजना पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें