फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुजेसर स्थित कंपनी में विस्फोट के मामले में जांच के लिए बनी सात सदस्यीय टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-24 मुजेसर स्थित एक कंपनी में सोमवार शाम करीब चार बजे हुए सिलसिलेवार विस्फोट ने पूरे औद्योगिक क्षेत्र को दहला दिया। अब इस मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन ने पुलिस के सहयाेग के साथ सात सदस्यीय की टीम गठित की हैं। बुधवार को पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने घटना वाली जगह पर पहुंचकर बारीकी से जांच की और वहां से कई जरूरी नमूने इकट्ठे किए ताकि आग लगने के असली कारणों का पता लगाया जा सके। मिली जानकारी के मुताबिक कालका जी लुब्रिकेंट और शिव स्टील कंपनी के पास दमकल विभाग की एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) नहीं थी और कंपनी के अंदर आग से बचने के लिए कोई खास सुरक्षा इंतजाम भी नहीं किए गए थे।
विज्ञापन


इसी लापरवाही की वजह से यह हादसा इतना बड़ा हो गया। जिला उपायुक्त के आदेश पर इस मामले की गहराई से जांच के लिए एसडीएम बड़खल की अगुवाई में एक सात सदस्यीय टीम बनाई गई है जो पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयार करेगी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए तीन पुलिसकर्मियों और दो दमकल कर्मियों समेत कुल 42 लोगों का शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मंगलवार को ही दोनों कंपनियों के मालिकों और मैनेजर के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली थी। अब यह जांच की जा रही है कि सुरक्षा नियमों में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें