फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: क्राइम ब्रांच पर अधिवक्ता के बेटे की कार तोड़ने का आरोप, वकीलों ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत में काम रहा प्रभावित, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। क्राइम ब्रांच पर जिला बार एसोसिएशन के महासचिव के बेटे की कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया गया है। घटना के विरोध में बुधवार को वकील हड़ताल पर रहे। इससे अदालत में कामकाज प्रभावित रहा। अधिवक्ता आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन




जिला बार एसोसिएशन के महासचिव टीका डागर ने बताया कि उनका बेटा तुषार डागर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से चावला कॉलोनी जा रहा था। पुलिस ने सेक्टर-3 पुल के पास ट्रैफिक रोक रखा था। जब पुलिस ने जाने का सिग्नल किया तो उनका बेटा चावला कालोनी की तरफ जाने लगा। तभी पुलिस वालों ने गाड़ी रोक दी और उनके बेटे पर हमला कर दिया और सभी पुलिस वालों ने तुषार की गाड़ी को डंडों से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने तुषार को गालियां भी दीं। उन्होंने बताया कि सभी ने क्राइम ब्रांच की वर्दी पहनी हुई थी। इस बाबत उन्होंने मंगलवार शाम ही सेक्टर-आठ थाने में शिकायत भी दी। साथ ही बुधवार को उनके समर्थन में वकीलों ने सेक्टर-12 जिला अदालत में एक दिन की हड़ताल की। इस मौके पर संजीव चौधरी, शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट, जेपी अधाना, जोगिन्द्र चौहान, अनिल पाराशर, जोगिन्द्र नरवत सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मंगलवार शाम पुलिस जांच कर रही थी। इस दौरान युवक ने पुलिस को देखकर कार की गति बढ़ा दी। उसे रोकने का प्रयास किया गया था। मामले में दोनों पक्ष में सुलह हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें