फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रॉयल स्ट्राइकर्स ने सिटी क्रिकेट क्लब को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। चंदीला क्रिकेट मैदान पर रविवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल स्ट्राइकर्स ने सिटी क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिटी क्रिकेट क्लब की टीम ने नौ विकेट पर 138 रन बनाए। टीम की ओर से राहुल ने 38 और दीपक ने 27 रन बनाए। रॉयल स्ट्राइकर्स के लिए अमन ने चार विकेट झटके, जबकि रोहित को दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल स्ट्राइकर्स की टीम ने 16.4 ओवर में छह विकेट पर 139 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए करण ने 42 रन बनाए जबकि मोहित ने 31 और आकाश ने 19 रन का योगदान दिया। सिटी क्रिकेट क्लब के लिए निखिल, वरुण, सचिन, लोकेश और मनीष ने एक-एक विकेट लिया। अमन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें