फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हल्की बरसात में ही बह गई 97 करोड़ की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल पहले बनी सड़क की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। खेड़ी पुल से लेकर मंझावली यमुना पुल तक लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 97 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई सड़क की गुणवत्ता पर शुक्रवार को हुई बरसात ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हल्की बरसात होते ही सड़क कई स्थानों से बहने लगी, जबकि इस सड़क को बने हुए अभी करीब एक साल का ही समय हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात शुरू होते ही सड़क की ऊपरी परत उखड़ गई और कई जगह गहरे गड्ढे बन गए। कुछ स्थानों पर सड़क के नीचे की मिट्टी पूरी तरह बह चुकी है और ऊपर सिर्फ नाममात्र की परत बची है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से प्रतिदिन भारी वाहनों के साथ-साथ सैकड़ों ग्रामीणों का आवागमन होता है, ऐसे में खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा पहले भी सड़क की मरम्मत के नाम पर केवल खाना-पूर्ति की गई। समय रहते मजबूत मरम्मत न होने के कारण अब हल्की सी बरसात भी सड़क को नुकसान पहुंचा रही है। सड़क की बदहाल हालत से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वर्जन

यह जानकारी आपके द्वारा ही हमारे संज्ञान में लाई गई है। सड़क में बने गड्ढों की मरम्मत जल्द करवाई जाएगी। फिलहाल सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार की ही इसकी मरम्मत और देखरेख की जिम्मेदारी बनती है। ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। -प्रकाश लाल कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें