फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शौर्य चक्र से सम्मानित मेजर सतेंद्र के सम्मान में आज निकाला जाएगा रोड शो

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मच्छगर गांव के रहने वाले मेजर सतेंद्र धनखड़ को उनकी बहादुरी के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उसी के चलते रविवार को बल्लभगढ़ स्थित आंबेडकर चौक से तिगांव रोड के रास्ते आईएमटी होते हुए गांव मच्छगर तक रोड शो निकाला जाएगा। इस रोड शो में मेजर सतेंद्र धनखड़ भी शामिल होंगे। यह रोड शो शाम को चार बजे आंबेडकर चौक से रवाना होगा। इस दौरान जगह जगह मेजर का लोग फूलों से स्वागत करेंगे।

शहीद लेफ्टिनेंट राजेंद्र सिंह समिति की ओर से रणवीर सिंह धनखड़ ने बताया कि मेजर सतेंद्र धनखड़ का सम्मान करेंगे। इस दौरान समिति के 60 से अधिक पूर्व सैनिक भी रोड शो में शामिल होंगे। कोषाध्यक्ष रणधीर धनखड़ ने बताया कि इस दौरान जिले के अन्य सैनिक भी मौजूद रहेंगे। यह रोड शो करीब दो से तीन घंटे तक चलेगा। मेजर सतेंद्र धनखड़ ने गांव के साथ जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजर सतेंद्र के भाई जितेंद्र सिंह धनखड़ ने बताया कि जिन भी लोगों के दिल में देश के प्रति सम्मान है वह इस रोड शो में शामिल होंगे। क्योंकि सैनिकों की वजह से हम लोग सुरक्षित हैं और उनके सम्मान में यह रोड शो निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें