बल्लभगढ़। सेवानिवृत्त कर्मचारी से फ्लैट के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना सिटी पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज कर ली है।
सेक्टर-9 निवासी चांदीराम ने बताया कि वह 2021 में हरियाणा सरकार से सेवानिवृत्त हुए हैं। सेवानिवृत्त के दौरान उन्हें कुछ पैसा मिला था। उन पैसों से परिवार के लिए प्लॉट खरीदने के बारे में सोचा। तभी उनकी मुलाकात सेक्टर 2 निवासी राजेंद्र कुमार से हुई, जिन्होंने उसे अपने दोस्त शिवालिक कॉलोनी नई दिल्ली निवासी विजय वीर और एसजीएम नगर निवासी चरण सिंह से मिलवाया। आरोप है कि तीनों ने उनको बताया कि उनके पास ढाई सौ वर्ग गज का एक प्लॉट है, जिस पर वह फ्लैट बना रहे हैं। उसमें से ग्राउंड फ्लोर लेने के लिए 52 लाख रुपये में सौदा तय हो गया, जिसकी एवज में उन्होंने 25 लाख रुपये उन्हें दे दिए। पैसे देने के बाद भी उनको फ्लैट नहीं मिला। उसके बाद आरोपियों ने कहा कि वह सेक्टर 2 में फ्लैट बना रहे हैं। जहां पर उन्हें सेकंड फ्लोर दे दिया जाएगा। आरोप है कि बार-बार पैसा मांगने पर आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देने लगा। इस संबंध में उन्होंने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी। थाना सिटी पुलिस ने सोमवार को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद