फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: औद्योगिक क्षेत्रों में भारी वाहनों की आवाजाही पर बनेगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर तय होगी नो एंट्री, डीसीपी ने ट्रैफिक सर्वे कराने के निर्देश दिए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-24 और 25 के औद्योगिक क्षेत्रों में भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर लागू नो एंट्री व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। ऑल फरीदाबाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की मांग के बाद डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी ने दोनों क्षेत्रों का ट्रैफिक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। सर्वे के जरिये यह आकलन किया जाएगा कि पीक ऑवर के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश से यातायात व्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ता है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

इस संबंध में हाल ही में सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में ट्रैफिक पुलिस और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी ने की। इसमें मालवाहक वाहनों की आवाजाही, नो एंट्री की समय-सीमा, बीएस-तीन व्यावसायिक वाहनों पर कार्रवाई, पार्किंग व्यवस्था और सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


बैठक में एसोसिएशन के प्रधान सुरेश शर्मा ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-25 के नजदीक स्थित है, जबकि सेक्टर-24 उससे सटा हुआ औद्योगिक क्षेत्र है। दोनों क्षेत्रों के बीच केवल बल्लभगढ़-सोहना रोड है। ऐसे में नो एंट्री लागू होने से माल ढुलाई में दिक्कत आती है और ट्रांसपोर्टरों को अतिरिक्त समय व खर्च उठाना पड़ता है। उन्होंने बीएस-तीन व्यावसायिक वाहनों के चालान का मुद्दा भी उठाया और कहा कि जिन वाहनों की 10 वर्ष की अवधि पूरी नहीं हुई है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की शिकायतें सामने आ रही हैं।

डीसीपी जयवीर राठी ने स्पष्ट किया कि वायु प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करना ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिन बीएस-तीन वाहनों की निर्धारित अवधि पूरी नहीं हुई है, उन्हें जब्त नहीं किया जा रहा। वहीं सेक्टर-24 और 25 में नो एंट्री हटाने को लेकर किसी भी तरह का निर्णय सर्वे रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद ही लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि व्यस्त समय में शहर में यातायात का दबाव कम रखने के लिए नो एंट्री व्यवस्था लागू की जाती है। ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य औद्योगिक गतिविधियों को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों को जाम और यातायात संबंधी परेशानियों से राहत दिलाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें