फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गांव झाड़सा में 67.69 लाख प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने पर एक प्रॉपर्टी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बार-बार सूचना देने के बावजूद नहीं किया था भुगतानअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने बृहस्पतिवार को गांव झाड़सा स्थित एक प्रॉपर्टी को सील कर दिया गया। इस प्रॉपर्टी पर 67,69,116 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। यह कार्रवाई जोनल टैक्सेशन अधिकारी राजेश यादव के निर्देशन में टैक्स ब्रांच की टीम द्वारा की गई। जेडटीओ राजेश यादव के अनुसार, संबंधित प्रॉपर्टी मालिक को कई बार नोटिस भेजकर टैक्स जमा कराने के लिए कहा गया था, लेकिन बार-बार सूचना देने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। तभी निगम द्वारा सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई गई।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा टैक्स बकायेदारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की वित्तीय व्यवस्था को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समय पर टैक्स जमा कराना प्रत्येक प्रॉपर्टी मालिक की जिम्मेदारी है। बार-बार नोटिस के बावजूद टैक्स नहीं भरने वाले के विरुद्ध सीलिंग, कुर्की और रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाटा सुधार कैंप से बढ़ रही पारदर्शिता

प्रॉपर्टी टैक्स डाटा को सटीक और अद्यतन बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैंपों में पार्षदों और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के सहयोग से मौके पर ही टैक्स डाटा सुधार कार्य किया जा रहा है। निगमायुक्त ने बताया कि नागरिकों को अपने टैक्स डाटा को सेल्फ सर्टिफाई करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे टैक्स संग्रह प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनभागीदारी बढ़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें