फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विकसित भारत थीम पर 19 को होगा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। रोजगार क्षमता बढ़ाने और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और ईपीएफओ द्वारा 19 जून को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विकसित भारत थीम पर आधारित यह कार्यक्रम शाम चार से सात बजे तक जिले के दो स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इनमें सेक्टर-17 का मॉडर्न स्कूल और सेक्टर आठ का सर्वोदय हॉस्पिटल शामिल है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में केंद्रीय व राज्य मंत्रियों, स्थानीय सांसदों, विधायकों और फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (एफआईए) के पदाधिकारियों सहित कई लोग शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री/श्रम मंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा और नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजना के लाभ देना शामिल है। इसके अलावा, तत्काल पंजीकरण के लिए विशेष सहायता डेस्क भी लगाई जाएगी ताकि अधिक से अधिक नियोक्ताओं और कर्मचारियों को जागरूक कर लाभान्वित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें