फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कूड़े के ढेर से सड़क की एक लेन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस पशुओं के चलते हादसे की बनी आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सारन चौक पर सड़क किनारे लंबे समय से कूड़े का ढेर लगा हुआ है। गंदगी के चलते लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
गंदगी के कारण सड़क की एक लेन बंद हो चुकी है। राहगीर अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए एक लेन का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा करने से सड़क हादसे होने की आशंका भी बनी हुई है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सारन चौक से प्रतिदिन हजारों वाहन निकलते हैं, लेकिन समस्या में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। सारन चौक के पास प्रेस कॉलोनी है, जहां बड़ी मार्केट लगती है और सब्जी मंडी में भी बड़ी संख्या में लोग सब्जी व अन्य सामग्री लेने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में गंदगी के चलते कई लोग मार्केट में नहीं जाते हैं। चौक के पास बड़ी संख्या में दुकानें हैं, गंदगी से हो रही दुर्गंध के चलते राहगीरों, दुकानदारों व स्थानीय निवासियों का रहना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बारे में कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन हालात में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। दुकानदार रघुवीर का कहना है कि गंदगी के चलते लोग दुकान पर आना पसंद नहीं करते हैं। इससे हमारी दुकानदारी पर काफी असर पड़ रहा है। इसके अलावा गंदगी से लोगों में बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए, जिससे हमें परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद भी हालात जस के तस


स्थानीय निवासी कुलदीप ने बताया कि जब स्थानीय निवासी मिलकर संबंधित विभाग से शिकायत करते हैं, तब एक के लिए साफ कर दिया जाता है। इसके बाद दोबारा से हालात जस के तस हो जाते हैं। फिलहाल सड़क की लेन लेन बंद पड़ी है। लावारिस पशु प्लास्टिक खाते रहते हैं, इससे उनकी सेहत पर भी गलत असर पड़ता है। इसके साथ ही पशु कूड़े के ढेर से सड़क पर उतर जाते हैं, इससे राहगीरों को परेशानी होती है। पशुओं के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। हमारी प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का जल्द समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें