फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेप्टिक टैंक से खुले में छोड़ा जा रहा सीवर का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर निगम के बताए जा रहे टैंक, नारकीय जीवन जी रहे हजारों लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नगर निगम के सेप्टिक टैंक से रिहायशी इलाकों में खुले में सीवर का गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। वार्ड- 26 आईपी कॉलोनी एफ ब्लॉक के लोगों का आरोप है कि यहां आए दिन गंदे पानी से भरा सेप्टिक टैंक खाली किया जाता है। दुर्गंध से लोगों का हाल बेहाल है। इस संबंध में कॉलोनी के लोग नगर निगम अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं। वहीं, निगम अधिकारियों का कहना है कि यह सेप्टिक टैंक उनका नहीं है।

आईपी कॉलोनी निवासियों ने बताया कि शेरशाह सूरी रोड पर कॉलोनी के गंदे पानी की निकासी के लिए बरसाती नाला बनाया गया है, जो गंदगी से बजबजा रहा है। ऐसे में नगर निगम के कर्मचारी दूसरी कॉलोनी और सेक्टर से सीवर का गंदा पानी लाकर नाले में छोड़ रहे हैं। आईपी कॉलोनी के एफ ब्लॉक में हजारों लोग रहते हैं। यहां नगर निगम कर्मचारी हर रोज 4 से 5 गंदे पानी से भरा सेप्टिक टैंक खाली कर रहे हैं। इस कारण पूरी कॉलोनी में दुर्गंध फैल गई है। लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है। यहां डेंगू, मलेरिया जैसे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। शिकायत करने पर निगम अधिकारी अपने ही सेप्टिक टैंक और कर्मचारियों को पहचानने से साफ इंकार कर रहे हैं और अपना बचाव कर रहे हैं।
विज्ञापन

-
बातचीत
आईपी कॉलोनी एक रिहायशी इलाका है। यहां बरसाती पानी की निकासी के लिए नाला बनाया गया है। इस नाले में हर रोज नगर निगम कर्मचारी गंदे पानी का 4 से 5 टैंक खाली करते हैं। लोगों का दुर्गंध से बुरा हाल है।
- सुनंधा सूरी, निवासी।


टैंकर चाहे साफ पानी का हो या गंदे पानी का। निगम अधिकारी दोनों पर लगाम लगाने में असफल रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

- मुकुल चड्डा, निवासी।

नगर निगम के पास कुल 7 टैंकर हैं। गंदे पानी का एक भी टैंक नहीं है। यह सेप्टिक टैंक और कर्मचारी दोनों ही नगर के नहीं हैं। कुछ टैंकर माफिया अपना बिजनेस चलाने के लिए नगर निगम के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस कार्रवाई करेगी।
- बिरेंद्र कर्दम, मुख्य कार्यकारी अभियंता नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें