फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल में ओपीडी ब्लॉक के सामने बनेगी पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी एजेंसी को दिया जाएगा जिम्मा, ओपीडी ब्लॉक के सामने बनाया जाएगा स्थल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल परिसर में बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण कई बार मरीजों को लेकर एमरजेंसी विभाग जा रही एंबुलेंस फंस जाती हैं। अब इस समस्या के निदान के लिए अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी ब्लॉक के सामने पार्किंग स्थल विकसित करने का निर्णय लिया है। इससे अस्पताल परिसर में एंबुलेंस की आवाजाही बेरोक-टोक हो सकेगी। हालांकि, बीके अस्पताल में इलाज करवाने आने वाले मरीजों को पार्किंग स्थल अलग से देना होगा।
पार्किंग स्थल की व्यवस्था संभालने का जिम्मा निजी एजेंसी को दिया जाएगा। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेंडर आमंत्रित किया जाएगा और प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्किंग की जिम्मेदारी निजी संस्था को सौंपी जाएगी। इसके बाद मरीजों और तीमारदारों को निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करना होगा।
विज्ञापन


गलत पार्किंग पर लग सकता है जुर्माना

पार्किंग व्यवस्था शुरू होने के बाद वाहन केवल निर्धारित स्थान पर ही खड़े किए जा सकेंगे। गलत स्थान पर वाहन खड़ा करने पर जुर्माना लगाने समेत अन्य कार्रवाई की जा सकती है। वहीं अस्पताल परिसर में लंबे समय तक वाहन खड़ा करने वालों पर भी निगरानी रखी जाएगी। खासकर अस्पताल का पार्किंग स्थल गुरुग्राम जाने वाले लोगों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन


एंबुलेंस की निर्बाध आवाजाही रहेगा उद्देश्य

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि अस्पताल परिसर में वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करवाने के लिए निजी संस्था को ठेका देने की योजना है। वर्ष 2015-16 में भी अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था थी। उनका कहना है कि पार्किंग व्यवस्था शुरू करने का मुख्य उद्देश्य अस्पताल परिसर में बेतरतीब खड़े वाहनों को रोकना और एंबुलेंस की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें