फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनएचपीसी से बाईपास तक बनेगी नई सड़क, राह होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो करोड़ से पांच महीने में निर्माण का रखा गया लक्ष्य, आसपास की क्षतिग्रस्त सड़कों की भी मरम्मत होगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के नागरिकों को खराब सड़कों की समस्या से निजात मिलने वाली है। नगर निगम फरीदाबाद ने लंबे समय से खराब सड़कों और गड्ढों की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी है। इसके तहत एनएचपीसी से बाईपास रोड तक नई सड़क का निर्माण और आसपास की क्षतिग्रस्त सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत कराई जाएगी।

इस कार्य पर लगभग सवा दो करोड़ व अन्य कार्यों पर कई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसे पांच महीने की निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। फरीदाबाद के प्रमुख मार्गों में से एक एनएचपीसी से बाईपास तक का हिस्सा रोजाना हजारों वाहनों का दबाव झेलता है। लगातार बढ़ते ट्रैफिक और बारिश के कारण यह सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है। गड्ढों की वजह से जाम की स्थिति बन रहती है। वहीं दुर्घटनाओं का भी खतरा रहता है। नगर निगम ने निर्णय लिया है कि पूरे मार्ग की सड़कों को नया रूप दिया जाएगा। सड़क निर्माण के साथ-साथ आसपास के सेक्टरों और कॉलोनियों की लिंक रोड पर भी गड्ढों की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन



हजारों लोगों को मिलेगी राहत
यह परियोजना सीधे तौर पर हजारों नागरिकों के जीवन से जुड़ी है। एनएचपीसी से बाईपास रोड न केवल औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ता है बल्कि कई रिहायशी कॉलोनियों और मार्केट इलाकों के लिए मुख्य कनेक्टिविटी रूट है। यह सड़क बन जाने से आम लोगों के साथ व्यापारियों को भी काफी लाभ होगा।

जाम की समस्या का होगा समाधान
नई सड़क बन जाने व आसपास की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने से वाहन चालकों व पैदल राहगीरों का आवागमन सुगम हो सकेगा। उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। सड़क बन जाने के बाद जाम की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। वहीं सड़क हादसों पर भी रोक लग सकेगी। इन सुधारों से शहर की छवि बेहतर होगी। साथ ही उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। फरीदाबाद की बढ़ती आबादी और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यह परियोजना बेहद जरूरी मानी जा रही है।

गुणवत्ता पर निगरानी की आवश्यकता
नगर निगम को परियोजना को मंजूरी देने के बाद अब गुणवत्ता का ध्यान रखना होगा। बड़े स्तर पर होने पर कार्यों में अक्सर ठेकेदार लापरवाही कर देते हैं। इसलिए निगम के अधिकारियों को लगातार निगरानी करने के साथ सैंपल की जांच भी करनी होगी।
विज्ञापन


हमारा लक्ष्य सड़कों को सुरक्षित और सुगम बनाना है। नागरिकों के सहयोग से ही यह काम समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा हो सकेगा। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें