फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बल्लभगढ़ में बनेगा निगम का नया दफ्तर, एक ही जगह मिलेंगी सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सात मंजिला भवन बनाने की योजना को मिली मंजूरी, करीब 24 करोड़ रुपये आएगी लागत
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम प्रशासनिक सेवाओं को आधुनिक और सुगम बनाने जा रहा है। इसी कड़ी में बल्लभगढ़ में एक नया और अत्याधुनिक कार्यालय भवन बनाने की योजना को मंजूरी दे दी गई है। यह भवन निगम के कामकाज को और प्रभावी बनाने के साथ नागरिकों को एक ही स्थान पर सभी सेवाएं उपलब्ध कराएगा।


परियोजना को नगर निगम के स्मार्ट सिटी विजन के तहत एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि यह भवन बल्लभगढ़ क्षेत्र के प्रशासनिक और विकासात्मक कार्यों को और तेज गति देगा। इससे लोगों को बार-बार अलग-अलग शाखाओं के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और एकीकृत सेवा प्रणाली से समय और ऊर्जा दोनों की बचत होगी। यह भवन करीब 24 करोड़ की लागत से बनेगा। इसके लिए फाइल चंडीगढ़ भेज दी गई है। दूसरी ओर सेक्टर 12 में आधुनिक सुविधाओं से लैस सात मंजिला भवन बनाने के लिए स्थिति का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन




8,715 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनेगा तीन मंजिला भवन


नए कार्यालय भवन का निर्माण बल्लभगढ़ के पुराने कार्यालय के स्थान पर ही किया जाएगा। प्रस्तावित भवन का कुल निर्मित क्षेत्र 8715 वर्ग मीटर होगा। इसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और दो मंजिलें शामिल होंगी। यहां सभी प्रमुख विभागों को एक ही परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे जनता को कर भुगतान, संपत्ति कर, जल निकासी, सफाई, भवन अनुमति, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।


जानकारी के अनुसार, भवन के डिजाइन में विशेष रूप से पब्लिक इंटरफेस एरिया तैयार किया जाएगा, जहां नागरिकों की शिकायतें, आवेदन और दस्तावेज संबंधित विभागों को सीधे सौंपे जा सकेंगे। इस एरिया में डिजिटल काउंटर, ऑनलाइन सेवा केंद्र और प्रतीक्षा कक्ष जैसी सुविधाएं होंगी।


जल संरक्षण के साथ बनेगा ग्रीन मॉडल


यह भवन ग्रीन बिल्डिंग मॉडल पर तैयार किया जाएगा। परियोजना के तहत इसमें वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित की जाएगी। पार्किंग क्षेत्र में 30 किलोलीटर क्षमता का टैंक बनाया जाएगा, जिसमें बारिश का पानी संग्रहित कर घरेलू उपयोग के लिए दोबारा प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा, भवन में बोरवेल आधारित जल आपूर्ति के साथ एक आधुनिक जल उपचार संयंत्र (आरओ प्लांट) भी लगाया जाएगा, जिससे परिसर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध रहेगा।





आंतरिक सड़कें, पैदल मार्ग और ड्रेनेज सिस्टम भी होगा आधुनिक


भवन परिसर में आंतरिक सड़कें, पैदल मार्ग और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जाएगा ताकि बरसात के मौसम में पानी भराव की समस्या न हो। साथ ही भवन के चारों ओर सीवरेज सिस्टम को भी मजबूत किया जाएगा। यह पूरा ढांचा आधुनिक शहरी नियोजन मानकों के अनुसार बनाया जाएगा। नगर निगम ने इस परियोजना के साथ-साथ भवन में स्मार्ट एलईडी लाइटिंग, सोलर पैनल और ऊर्जा संरक्षण के उपाय भी शामिल किए हैं, जिससे बिजली की खपत में कमी लाई जा सके।


1800 वर्ग मीटर क्षेत्र में हरियाली और लैंडस्केपिंग


नए परिसर की सुंदरता और पर्यावरणीय संतुलन के लिए लगभग 1800 वर्ग मीटर क्षेत्र में हरियाली विकसित की जाएगी। इसमें स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे और लैंडस्केप एरिया को इस तरह तैयार किया जाएगा कि यह न केवल भवन की शोभा बढ़ाए बल्कि नागरिकों को एक स्वच्छ और सुकून भरा वातावरण भी प्रदान करेगा।


नागरिकों को मिलेंगे कई लाभ


नगर निगम अधिकारियों का मानना है कि इस भवन के तैयार होने से नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और समय पर सभी सेवाएं मिल सकेंगी। पुराने भवनों में विभागों के दूर दूर होने के कारण अक्सर नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन अब सभी सेवाएं एक ही परिसर में केंद्रीकृत होने से प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन



हमारी प्राथमिकता नागरिक सुविधाओं को सरल और पारदर्शी बनाना है। बल्लभगढ़ में बनने वाला यह नया निगम कार्यालय न केवल एक भवन होगा बल्कि नागरिक-केंद्रित प्रशासनिक बदलाव की मिसाल भी पेश करेगा।- हरीश कुमार, कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें