फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आलमपुर के प्राथमिक विद्यालय का बनेगा नया भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
1.45 करोड़ रुपये से बनेंगे 13 कमरे और आधुनिक सुविधाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गांव आलमपुर के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से जर्जर भवन में संचालित हो रहे स्कूल का अब नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने विद्यालय के भवन निर्माण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए करीब 1.45 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है।

स्कूल का मौजूदा भवन काफी समय से खस्ताहाल है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और कमरों में नमी की समस्या के कारण कई बार कक्षाएं प्रभावित होती हैं। कमरों की कमी के चलते विद्यार्थियों को खुले आसमान या पेड़ों के नीचे पढ़ाई करनी पड़ती है। इससे बच्चों की पढ़ाई और शैक्षणिक वातावरण दोनों प्रभावित होते हैं। ग्रामीणों और स्कूल प्रशासन की ओर से लंबे समय से नए भवन की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


परियोजना के तहत विद्यालय में 13 नए कमरे बनाए जाएंगे। इनमें आधुनिक सुविधाओं से युक्त कंप्यूटर लैब भी विकसित की जाएगी। इसके अलावा छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग तीन-तीन शौचालय, पार्किंग, चहारदीवारी तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। नए भवन में हवादार कक्षाएं और बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को सुरक्षित और अनुकूल शैक्षणिक माहौल मिलेगा। साथ ही शिक्षकों को भी पढ़ाई कराने में सुविधा होगी।
विज्ञापन


जिला परियोजना समन्वयक डॉ. मनोज मित्तल ने बताया कि आलमपुर के प्राथमिक विद्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। निर्माण कार्य को डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि 13 कमरे, पार्किंग, चहारदीवारी सहित विभिन्न विकास कार्यों पर करीब 1.45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें