फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित अतिरिक्त न्यायिक अदालत परिसर में दो नई अदालतों की स्थापना की प्रक्रिया तेज हो गई है। दोनों नई अदालतों में डिजिटल कामकाज और इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए लोकल एरिया नेटवर्क सिस्टम लगाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिकल विभाग ने टेंडर जारी किया है।
विज्ञापन
इससे नई अदालतों में कंप्यूटर और अन्य डिजिटल न्यायिक सेवाओं के संचालन के लिए नेटवर्क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। टेंडर में लोकल एरिया नेटवर्क सिस्टम उपलब्ध कराने के कार्य पर 2 लाख 87 हजार 220 रुपये का प्रावधान किया गया है। काम पूरा करने के लिए एजेंसी को 90 दिन का समय दिया गया है। कार्य के लिए दो कवर में तकनीकी दस्तावेज और वित्तीय बोली जमा करनी होगी। ब्यूरो