फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 14 मार्च को नूंह में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नूंह के चेयरमैन डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अध्यक्षता में आगामी 14 मार्च 2026 को जिला नूंह स्थित न्यायालय परिसरों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय को सरल, सुलभ एवं जन-मैत्री बनाने का एक प्रभावी माध्यम है। इसमें आपसी सहमति और संवाद के जरिए विवादों का त्वरित, शांतिपूर्ण एवं स्थायी समाधान किया जाता है। लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का एक ही दिन में निपटारा संभव होता है, जिससे नागरिकों के समय और संसाधनों की बचत होती है। उन्होंने जिला के समस्त वादकारियों, अधिवक्ताओं, बैंकों एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से अपील की कि वे 14 मार्च को आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान प्राप्त करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें