फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूरजकुंड में जल्द बनेगा आधुनिक बिजली घर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सूरजकुंड। जल्द ही सूरजकुंड इलाके में नया आधुनिक बिजली घर बनाया जाएगा। वन विभाग ने हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर निर्माण की मंजूरी दे दी है।
बिजलीघर से करीब ढाई किलोमीटर लंबी लाइन सेक्टर-46 बिजलीघर से शुरू होकर सूरजकुंड बिजलीघर तक जाएगी, जिसमें आधी लाइन भूमिगत और आधी टावर आधारित होगी। अधिकारियों के अनुसार, बिजली घर का काम इस साल जून तक पूरा होने की उम्मीद है, ताकि गर्मियों में लोगों को बिजली आपूर्ति मिल सके। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने नूंह के संगेल गांव में जमीन खरीदकर वन विभाग को सौंप दी है। एक अधिकारी ने बताया कि बिजलीघर का निर्माण कार्य करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। पहले बिजली लाइन डालने की अनुमति न मिलने के कारण यह काम रुका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस क्षेत्र में चार्मवुड विलेज, गुरुकुल बस्ती, इरोज गार्डन, ग्रीन वैली, लकड़पुर, दयालबाग, शिव दुर्गा विहार कॉलोनी और खोरी गांव समेत 20 से अधिक आवासीय सोसायटी और कई बड़े होटल स्थित हैं। 220 केवी का सेक्टर-46 बिजलीघर अब ओवरलोड मुक्त होगा। नया सूरजकुंड बिजलीघर आधुनिक जीआईएस तकनीक से तैयार किया जा रहा है। बता दें कि इस बिजलीघर की घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 7 जून 2015 को की थी। जमीन और वन विभाग की अनुमति में देरी के कारण परियोजना लंबित रही, लेकिन अप्रैल 2024 में निर्माण कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें