फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चार मंजिला मकान की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से आग लगने का संदेह, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित गली नंबर-3ए ब्लॉक में रविवार दोपहर करीब चार बजे एक चार मंजिला मकान की चौथी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

चौकी इंचार्ज कृपाराम ने बताया कि दोपहर करीब चार बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली है कि गली नंबर-तीन के एक मकान की चौथी मंजिल पर आग लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। कुछ ही देर में दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


आग में सारा सामान जलकर राख

पुलिस के अनुसार, आग लगने का कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। चौथी मंजिल पर रहने वाले पुनीत शर्मा अपने परिवार सहित दोपहर 12 बजे के आसपास घर से बाहर गए हुए थे। राहत की बात यह है कि जिस समय आग लगी उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। हादसे में चौथी मंजिल पर रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

पड़ोसियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

घटना के वक्त पड़ोसियों ने मकान से धुआं निकलते देखा और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। धुआं फैलते देख निचली मंजिलों पर रहने वाले लोग भी तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। यदि मकान में लोग मौजूद होते तो यह हादसा और बड़ा रूप ले सकता था।
विज्ञापन


प्रशासन से की गई सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्रीन फील्ड समेत अन्य कॉलोनियों में बने बहुमंजिला भवनों की इलेक्ट्रिकल फिटिंग की जांच कराई जाए और जो बिल्डर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को टाला जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें