फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पंचर टेंपो के पास खड़े मजदूर को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा रोड स्थित नीलम फ्लाईओवर पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मथुरा रोड स्थित नीलम फ्लाईओवर पर सोमवार तड़के सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पंचर हुए टेंपो का टायर बदला जा रहा था। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के निवासी रामप्रति पाण्डेय ने बताया कि वह वर्तमान में दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में पल्लेदारी का काम करते हैं। उनके साथ चाचा का बेटा दुखहरन नाथ पाण्डेय (31) भी मंडी में मजदूरी करता था। सोमवार तड़के दोनों सब्जियों से भरे एसीई गोल्ड वाहन में चालक के साथ डबुआ सब्जी मंडी, फरीदाबाद के लिए निकले थे। रात करीब दो बजे जब उनका वाहन नीलम फ्लाईओवर, मथुरा रोड के पास पहुंचा तो टेंपो पंचर हो गया। चालक टायर बदलने लगा, जबकि दुखहरन नाथ सड़क किनारे खड़े होकर गुजर रहे वाहनों को सुरक्षित निकलने का संकेत दे रहे थे। इसी दौरान ट्रक चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और दुखहरन नाथ को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें