फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फेसबुक पर दोस्त बनी युवती ने ट्रेडिंग के बहाने ठगे 7.20 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर बातचीत के बाद युवती ने नंबर भी शेयर किया था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फेसबुक पर दोस्त बनी युवती ने कुछ दिनों तक मैसेज पर बातचीत के बाद तरुण नामक युवक को अपना नंबर शेयर कर दिया। फिर कॉल पर बात होने लगी तो युवती ने शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर अच्छा मुनाफा कमाने के बारे में बताया।
विज्ञापन

उसने बातों में उलझाकर युवक को इसके लिए राजी कर लिया और लिंक शेयर किया। कुल 7.20 लाख रुपये निवेश करा लिए लेकिन रिफंड नहीं मिला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी में ठगी की एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में टीम जांच कर रही है। पुलिस को ये शिकायत मेवला महाराजपुर एरिया के रहने वाले तरुण ने दी है। इनका कहना है कि फेसबुक पर अदिती शेट्टी नामक युवती से संपर्क हुआ था। कुछ दिनों तक दोनों में फेसबुक पर ही मैसेज पर बात होती रही, लेकिन फिर अदिती ने तरुण को अपना नंबर शेयर किया और कॉल पर भी इनकी बात होने लगी। आरोप है कि फिर युवती ने बताया कि वो शेयर बाजार में ट्रेडिंग करती है और तरुण को भी 50 हजार रुपये निवेश करने को कहते हुए लिंक शेयर किया। लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन कराया गया। युवती के कहे अनुसार तरुण ट्रेडिंग करने लगा। युवती के कहे अनुसार तरुण ने कुल 7.20 लाख रुपये निवेश कर दिए, लेकिन न तो मुनाफा मिला और न ही निवेश किए गए रुपये ही वापस मिले। ठगी का अहसास हुआ तो शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर अब साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें