फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑटो कंपनी में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गदपुरी थाना इलाके के गांव घुघेरा स्थित ऑटो पार्ट्स बनाने वाली सेवी कंपनी में बृहस्पतिवार दोपहर 3:30 अचानक भयंकर आग लगने से अफरातफरी मच गई। इस आग में जहां 2 कर्मचारियों के झूलसने की खबर है। लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक पलवल, होडल, हथीन तक से पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने में जुटी हुई हैं। खबर लिखे जाने तक आग लगी हुई है, जिसे फायरकर्मी बुझाने में जुटे हैं। सूचना मिलते ही पलवल व गदपुरी थाना से काफी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। आग शाम करीब 3:30 बजे लगी। जिस इस समय कंपनी में आग लगी उसे समय काफी मजदूर काम कर रहे थे। गोदाम में यह आग लगी है, उसमें कैमिकल के ड्रम रखे हुए थे। लेकिन आग की लपटों को देख कर्मचारी वहां से भाग खडे हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें