फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अस्पताल के मुख्य गेट पर पूरे दिन धरने पर बैठे रहे सुरक्षा गार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के डीन से मिलने पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक निष्कासित किए जाने के बाद ईएसआईसी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा गार्डों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। नौकरी पर बहाली की मांग को लेकर सुरक्षा गार्ड आंदोलन कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर बुधवार को सुरक्षा गार्ड अस्पताल के मुख्य गेट पर पूरे दिन धरने पर बैठे रहे।


बुधवार को दोपहर 3:00 बजे 71 सिविल सुरक्षा गार्डों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के डीन कालिदास दत्तात्रेय चव्हाण से मिलने पहुंचा। मुलाकात के दौरान डीन ने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें उच्च अधिकारियों से निर्देश मिले हैं कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए केवल पूर्व सैनिकों को ही सुरक्षा गार्ड के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुरक्षा गार्डों का कहना है कि अचानक सेवा समाप्त किए जाने से उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इस संबंध में यूनियन नेता बेचू गिरी ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के कर्मचारियों को हटाना पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने डीन से मुलाकात के बाद बताया कि बातचीत बेनतीजा रही। उन्होंने कहा अचानक इस तरह से नौकरी से निकाले जाने के बाद 71 परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें