फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साल 2024 में वाहनों चालकों पर किया गया 18 करोड़ का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक साल में 1.22 लाख वाहनों के किए गए चालान, 66 लाख रुपये की हुई रिकवरी
विज्ञापन

- गलत लेन में चलने वाले 94 हजार वाहनों के चालन, सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी जारी रहेगा अभियान
- साइबर ठगों से बरामद किए गए 6.50 करोड़ रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला पुलिस द्वारा साल 2024 में नियमों की अनदेखी करने वालों पर करीब 18 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस की ओर से करीब सवा लाख वाहनों के चालान किए गए। वहीं, दो हजार वाहनों को जब्त किया गया। जुर्माना राशि में 66 लाख रुपये की रिकवरी भी की जा चुकी है। जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
पुलिस प्रवक्ता एएसआई संजय कादियान के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों चालकों पर पुलिस सख्त है। बार-बार नियमों की अवहेलना करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहनों को भी जब्त किया जाएगा। एसपी चंद्रमोहन ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए जिला पुलिस चालान करती है। लोगों की जान बचाना सबसे पहला काम है और यह काम आगे भी जारी रहेगा। साल 2025 में नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी वाहन को सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ चालान करने का विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। वाहन चालकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर का आनंद लें।
विज्ञापन

एक साल में 1.22 लाख वाहनों की किए गए चालान
पुलिस के अनुसार साल 2024 में एक लाख 22 हजार 139 वाहनों के चालान किए गए, जिन पर 17 करोड़ 85 लाख 57 हजार 300 रुपये का जुर्माना किया गया। इसमें से 66 लाख 34 हजार 300 रुपये की रिकवरी हो चुकी है। 17 करोड़ 19 लाख 23 हजार रुपये की रिकवरी बकाया है। चालान राशि को लेकर 1221 वाहन चालकों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है और पुलिस ने 2066 वाहन इंपाउंड किए हैं। पुलिस के अनुसार गलत लेन में चलने पर 94 हजार 220, गलत पार्किंग के 11 हजार 461, ट्रिपल राइडिंग के 10 हजार 561, बिना हेलमेट 1938, बिना नंबर प्लेट 1413 और सिक्योरिटी नंबर प्लेट के 1908 वाहनों के चालन किए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के 142 और बाइक से पटाखे छोड़ने पर 616 चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

साइबर ठगों से बरामद किए गए 6.50 करोड़ रुपये
साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि साल 2024 में अब तक क्रिप्टोकरंसी, जानकार बनकर ठगने वाले, स्टॉक मार्केट में इंवेस्ट कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले, पालतु पशुओं की बिक्री, खरीददारी करने के नाम पर ठगी करने वाले, ओएलएक्स पर ठगी करने वाले, डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने पर 119 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मुकदमों में मध्य-प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान से ठगी करने वाले गिरोह के 100 से अधिक ठग अपराधियों को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में फर्जी सिम, मोबाइल फोन, लैपटॉप और गाडी, बैंकों के फर्जी खाते बरामद किए गए। अब तक 1232 शिकायतों का समाधान करके करीब 6.50 करोड़ रुपयों की बरामदगी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें