फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर 1.75 लाख का जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने मौके से मिट्टी से भरी ट्रॉली सहित ट्रैक्टर को जब्त किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वन विभाग की टीम ने अरावली वन क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर कड़ा शिकंजा कसते हुए धौज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार सुबह टीम ने मिट्टी चोरी करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को रंगे हाथ पकड़ लिया।

वन विभाग की टीम ने मौके से मिट्टी से भरी ट्रॉली सहित ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और चालक के खिलाफ कार्रवाई की। आरोपी पर 1 लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई डीएफओ सुरेंद्र सिंह डांगी के निर्देश पर की गई। इस दौरान रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर रमन बामल, फॉरेस्ट गार्ड लक्ष्मण और फॉरेस्टर किरण रावत की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।
विज्ञापन


टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि धौज इलाके में मिट्टी की अवैध खुदाई की जा रही है। सूचना मिलते ही विभाग ने घेराबंदी कर आरोपी को ट्रॉली सहित पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके पर ट्रॉली पूरी तरह मिट्टी से भर रहा था। टीम ने ट्रैक्टर को जब्त किया और चालक से पूछताछ की। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।आपको बताते चलें कि अरावली क्षेत्र में खनन गतिविधियों पर उच्चतम न्यायालय द्वारा भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें