फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो बेटियों के पिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
डबुआ कॉलोनी में पहली मंजिल पर कमरे में लटका मिला शव
विज्ञापन

नोएडा की एक कंपनी के लिए घर से ही करते थे काम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में दो बेटियों के पिता ने कमरे में बेडशीट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 15 और 16 नवंबर की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे हुई। आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
दीपक नोएडा की एक कंपनी के लिए घर से ही काम करते थे। पत्नी, दो बेटियों, मां और छोटे भाई के साथ डबुआ कॉलोनी में रहते थे। परिवार के अन्य सदस्य भूतल पर रहते थे, जबकि वह पहली मंजिल पर बने कमरे में काम करते थे। उनकी बड़ी बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। 14 नवंबर को दीपक की मां और छोटा भाई सोनीपत में सत्संग में शामिल होने गए थे। घटना के समय घर पर दीपक की पत्नी और दोनों बेटियां मौजूद थीं। देर रात तक दीपक नीचे नहीं आए तो उनकी पत्नी उन्हें देखने पहली मंजिल पर पहुंची। कमरा अंदर से बंद था, जिसके बाद उन्होंने दीपक के ममेरे भाई और पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजा तोड़ने पर दीपक बेडशीट के सहारे फंदे पर लटके हुए मिले। परिजन उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर दीपक की मां और छोटा भाई भी 16 नवंबर की सुबह घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से किया इन्कार
पुलिस को करीब तीन बजे घटना की सूचना मिली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन आत्महत्या का कारण पता लगाने वाला कोई साक्ष्य नहीं मिला। परिजनों के अनुसार, दीपक आर्थिक या किसी अन्य तरह की परेशानी में नहीं थे। उनके आत्महत्या करने की वजह परिवार को भी पता नहीं है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दीपक के छोटे भाई हरीश ने बयान दर्ज कराते हुए किसी तरह की कानूनी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। दीपक की पत्नी और अन्य परिजनों ने भी कानूनी कार्रवाई नहीं चाही। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 17 नवंबर को परिजन शव को उनके पैतृक गांव कुशक बड़ौली ले गए। वहीं उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें