फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: समस्याओं को लेकर निगम आयुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योगों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ और क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण पर चर्चा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। आईएमटी औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं और दोहरे कराधान के मुद्दे को लेकर फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा से मुलाकात की। एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत शर्मा के नेतृत्व में हुई इस बैठक में उद्योगों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ और क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण पर चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा सरकार की वर्ष 2023 की अधिसूचना का हवाला देते हुए बताया कि एचएसआईआईडीसी द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों के खर्च की प्रतिपूर्ति नगर निगम को उद्योगों से वसूले गए गृहकर से करनी चाहिए। अधिसूचना जारी होने के बावजूद अब तक एमओयू लागू न होने से उद्यमियों पर दोहरा आर्थिक भार पड़ रहा है। इस पर आयुक्त ने अधिकारियों को जल्द प्रक्रिया पूरी करने और सरकार से स्पष्ट दिशा-निर्देश लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उद्यमियों ने मुंबई एक्सप्रेसवे मार्ग पर नहर के पास चल रही अवैध रेहड़ियों और पेट्रोल पंप के समीप शराब के ठेके के आसपास बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि सड़कों पर घूमते पशुओं और अवैध खोखों के कारण शाम को यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। इस पर आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। इस दौैरान जीएस धैया, रमेश अरोड़ा, मनोज नागर, सन्नी सेहरावत और एचएसआईआईडीसी के एस्टेट मैनेजर एसके कटारिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें