फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर में घुसकर फर्नीचर व्यापारी पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-आठ नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। शहर की न्यू कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते एक फर्नीचर व्यापारी और उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोप है कि हमलावरों ने पहले रास्ते में गाड़ी रोककर मारपीट की कोशिश की और बाद में घर में घुसकर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


पीड़ित इन्द्र कुमार ने बताया कि करीब दस दिन पहले उनके भाई पारस की दुष्यंत बब्बर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार, नौ फरवरी की रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने भाई पारस के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था। सोहना मोड़ के पास आरोपियों ने उसकी गाड़ी रुकवाकर मारपीट की कोशिश की। किसी तरह वे वहां से बचकर घर पहुंच गया। रात करीब साढ़े 12 बजे दुष्यंत बब्बर, गोलू, प्रथम गुलाटी, कमल ओडी, करण चावला, तरुण, सौरभ और रोबिन लाठी-डंडों व हथियारों के साथ उनके घर पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट खुलते ही करण चावला ने तेजधार हथियार से इन्द्र के सिर पर वार कर दिया। वहीं, प्रथम गुलाटी ने डंडे से हमला किया। हमले में इंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी और माता के साथ भी आरोपियों ने दुर्व्यवहार किया और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें