फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राजीव नगर में होगा आस्था और सुविधाओं का संगम, जल्द बनेगा भव्य छठ घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड-29 के लोगों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी, मिलेगा आधुनिक और सुरक्षित घाट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी स्थित राजीव नगर के निवासियों को नई सौगात मिलने जा रही है। वर्षों से जिस मांग को लेकर स्थानीय लोग जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के चक्कर लगा रहे थे वह अब साकार होने जा रही है। नगर निगम ने राजीव नगर में आधुनिक और पक्के छठ घाट के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी होते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग इसे आस्था के सम्मान से जुड़ा बड़ा कदम मान रहे हैं।

फरीदाबाद में बड़ी संख्या में पूर्वांचल सहित अन्य राज्यों से आए लोग निवास करते हैं जिनके लिए छठ पूजा केवल पर्व नहीं बल्कि गहरी आस्था और परंपरा से जुड़ा महापर्व है। राजीव नगर और इसके आसपास के इलाकों में अब तक किसी पक्के और सुव्यवस्थित छठ घाट की व्यवस्था नहीं थी। हर साल छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को अस्थायी घाटों का सहारा लेना पड़ता था या फिर दूर-दराज के इलाकों में जाकर पूजा करनी पड़ती थी। इससे असुविधा होने के साथ सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर भी परेशानी होती थी। अब वार्ड नंबर 29 में समर्पित छठ घाट के निर्माण से हजारों श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष सुविधा मिलेगी और पूजा पूरे सम्मान व सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सकेगी।
विज्ञापन


आधुनिक मानकों के अनुरूप होगा निर्माण

नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना के कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। घाट को आधुनिक मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा ताकि यह लंबे समय तक सुरक्षित और उपयोगी बना रहे। निर्माण में सीमेंट कंक्रीट की मजबूत फ्लोरिंग की जाएगी। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए प्रीकास्ट सीमेंट कंक्रीट (चेकर्ड) टाइल्स लगाई जाएंगी जबकि दीवारों पर प्रथम श्रेणी की सिरेमिक टाइल्स का उपयोग होगा। इससे घाट मजबूत बनने के साथ देखने में भी आकर्षक और स्वच्छ दिखाई देगा।

10 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य

नगर निगम ने इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की योजना बनाई है। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा और इसे 10 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यदि काम तय समय पर पूरा होता है तो अगले वर्ष के छठ महापर्व तक राजीव नगर के लोगों को अपना पक्का और व्यवस्थित छठ घाट मिल जाएगा। निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन, जल निकासी की उचित व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


धार्मिक के साथ मिलेगा सामाजिक लाभ
स्थानीय लोगों का मानना है कि यह घाट केवल छठ पूजा तक सीमित नहीं रहेगा। पक्का घाट बनने से आसपास के इलाके में स्वच्छता बेहतर होगी और जल स्रोतों का संरक्षण भी संभव होगा। इसके अलावा अन्य धार्मिक व सामाजिक आयोजनों के लिए भी यह स्थान उपयोगी साबित हो सकता है।

जल्द ही इस परियोजना का काम शुरू कर दिया जाएगा। ताकि आने वाले पर्व पर लोगों को इसका लाभ मिल सके। - अजय, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें