पार्षद संदीप शर्मा ने किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। पार्षद संदीप शर्मा ने रविवार को मोहना बस अड्डे पर बनने वाले क्लॉक टावर के कार्यों का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह क्लॉक टावर जल्द ही तैयार किया जाएगा, जिससे बस अड्डे की सुंदरता में चार चांद लगेंगे और क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पार्षद संदीप शर्मा का फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर पार्षद ने कहा कि मोहना क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बस अड्डे पर बनने वाला क्लॉक टावर शिमला की तर्ज पर तैयार किया जाएगा, जो क्षेत्र की पहचान बनेगा और यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि ओमबीर, ब्लॉक सदस्य जितेंद्र आर्य, भाजपा नेता सचिन कौशिक, जोगिंदर फौजी पंचायत के सदस्य तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।