फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बच्चा घायल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। अपने चाचा के साथ पैदल जा रहे एक 6 वर्षीय बच्चे को बाइक सवार ने टक्कर दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में बच्चे को पुन्हाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मांडीखेड़ा के अल आफिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसके चाचा की शिकायत पर बिछोर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में खालिद निवासी नई ने बताया कि 31 जनवरी को दोपहर में वो और उसका भतीजा सुफियान नई तिरवाडा रोड से पैदल घर जा रहे थे तभी एक तेज रफतार बाइक सवार ने उसके भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देकर बाइक चालक मौके से बाइक को लेकर फरार हो गया। घायल अवस्था में सुफियान को पुन्हाना अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मांडीखेड़ा तथा वहां से नलहड के लिए रेफर कर दिया। बिछोर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें