फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहर के दो लोगों से 7.53 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मामले में निवेश पर मुनाफे का दिया झांसा दूसरे में बिना ओटीपी निकले रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में दो अलग-अलग मामलों में करीब 7.53 लाख रुपये की साइबर ठगी की बात सामने आई है। एक मामले में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 5.99 लाख रुपये ठग लिए गए, जबकि दूसरे मामले में पीड़ित के बैंक खाते से बिना जानकारी के 1.54 लाख रुपये निकाल लिए गए।

पहले मामले में सेक्टर-18 निवासी दीपक अरोड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन जून को उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेजा गया। इसके जरिये उन्हें एक मोबाइल एप पर खाता खुलवाकर आईपीओ-एफपीओ इंस्टीट्यूशनल स्टॉक ट्रेडिंग और एआई इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करने पर 10 से 20 प्रतिशत प्रतिदिन व आईपीओ-एफपीओ में 70 से 125 प्रतिशत तक लाभ का झांसा दिया गया। शुरुआत में कम राशि पर एप में लाभ दिखाया गया और एक बार 1.10 लाख रुपये निकालने भी दिए गए। इसके बाद अधिक मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 5,99,000 रुपये जमा करा लिए गए। बाद में क्रेडिट स्कोर, एआई प्लान और अन्य शुल्क के नाम पर और पैसे मांगने लगे। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में पलवल निवासी एवं डबुआ कॉलोनी में किराये पर रहने वाले उत्तम चंद ने शिकायत दी कि 13 जुलाई को बैंक स्टेटमेंट जांचने पर पता चला कि 9 और 10 जुलाई को उनके बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी या अनुमति के कुल 1,53,999.95 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों मामलों में 14 व 15 को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर बैंक खातों के लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें