फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर निवेश के बहाने कारोबारी से 57.41 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-49 निवासी कारोबारी ने साइबर क्राइम थाना एनआईटी में दर्ज कराया केस
विज्ञापन

- एक जून से 30 जुलाई के दौरान कई ट्रांजेक्शन में भेजे पैसे

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम एप पर एक ग्रुप में जोड़कर प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से 57.41 लाख रुपये ठग लिए गए। सेक्टर-49 निवासी कारोबारी राजीव चड्डा ने आरोप लगाया है कि एक जून से 30 जुलाई के दौरान कई ट्रांजेक्शन में उसने ये पैसे भेजे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित का आरोप है कि 22 मई 2025 को मेघा नामक एक महिला से एप पर बात हुई। उसने निवेश पर मुनाफा दिलाने की बात कही। एक जून को महिला ने फिर से निवेश करने के लिए कहा और एक वेबसाइट का लिंक भेजा। शिकायतकर्ता ने लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराया। फिर एक टेलीग्राम आईडी से ट्रेड वेरिफाई करने के लिए मैसेज आया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने मेघा के बताए अनुसार टेलीग्राम आईडी पर संपर्क किया और उनके बताए बैंक खाते में एक जून को 42,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। दो जुलाई को रिफंड के लिए कहा तो इनके खाते में रुपये आ गए। इससे कारोबारी को भरोसा हो गया और आरोपियों के कहे अनुसार निवेश करने लगे। बाद में सुनीता नामक महिला से भी टेलीग्राम पर बात शुरू हुई। आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खाते देकर उनमें 57,41,500 रुपये ट्रांसफर करा लिए। कारोबारी के अनुसार उन्होंने अपने, पत्नी व बेटी के बैंक खाते से पैसे भेजे। 30 जुलाई को जब रिफंड का प्रयास किया तो आरोपियों ने इनकम टैक्स, जीएसटी समेत अन्य चार्ज के नाम पर 20 लाख रुपये और जमा कराने को कहा। ठगी का अहसास होने पर पुलिस को शिकायत दी। मामले में अब साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने महिला से सात लाख ठगे
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने महिला से भी सात लाख रुपये ठग लिए। जवाहर कॉलोनी निवासी महिला ज्योति चौहान ने शिकायत पुलिस को दी है। आरोप है कि 12 से 14 जुलाई के दौरान उनसे ठगी हुई। महिला के अनुसार आरोपियों ने घर बैठे कमाई को लेकर उनसे बात की और फिर टास्क पूरे करने को कहा। इसी दौरान प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। बाद में रिफंड नहीं दिया। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें